पोषण के प्रति किया जागरूक

बड़वाह पोषण माह के अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 8 9 और 10 पोषण माह कार्यक्रम आयोजित किया परियोजना अधिकारी अनिल जैन के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षक ममता, राठौर की उपस्थित मे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कविता भटोरे भागू वर्मा देवबाला शर्मा ने वार्ड के जीरो से छह वर्ष के बच्चो और महिलाओ किशोरी बालिकाओं को आमंत्रित किया गया। सेक्टर सुपरवाईजर ममता राठौड़ ने बताया कि महिलाओ को राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक दिन अलग-अलग अलग कार्यक्रम का आयोजन कर सभी को पोषण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं को बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के स्वास्थ्य व पोषण के प्रति जागरूक करना है। महिलाओं को पोषण संबंधी जानकारी दी गई और कुपोषण से बचने के उपायों पर चर्चा की गई। आँगनवाडी कार्यकर्ताओं ने केन्द्रों पर रंगोली बनाकर संपूर्ण पोषण के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अन्तर्गत गर्भवतियाें को, खान पान व स्वच्छता के बारे में जानकारी दी।


बलवाड़ा सेक्टर में महिलाबाल विकास बी सी चंद्रप्रकाश लोधा और सुपरवाइजर अनिता बिर्ला की उपस्थिति में ग्राम आठ्वां ग्राम-झाबर मुख्त्यारा बाँड्रीखार पोषण माह कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमे आँगनवाडी कार्यकर्ता ललिता पंवार तारकेश्वरी यादव स्वीटी पठरा सरिता यादव एप व्दारा महिलाओ को पोषण ट्रैकर ऐप के बारे समझाया जिसमे महिलाओ बताया गया कि गर्भवती धात्री महिलाएं और 6 माह से 3 वर्ष तक बच्चो की ई केवाईसी हो गई तो ही पोषण आहार आगे से प्राप्त हो गया था। साथ ही रैली का आयोजन भी किया। जिसमें में महिलाए और बच्चों उपस्थित थे।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist