सड़क हादसे में एक की मौत 2 घायल

बड़वाह। शहर के तीन युवा बुधवार को उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर बड़वाह लौट रहे थे।तभी उनकी कार के सामने से आ रहे ऑयल टैंकर से से भिड़त हो गई। हादसे में बड़वाह निवासी पंडिताई का कार्य करने वाले शुभम व्यास की मौके पे ही मौत हो गई, वहीं वही दो युवक गंभीर घायल हो गए। मृतक शुभम व्यास मोरटक्का स्थित साईं मंदिर के साथ जुड़ा होने के साथ ही आसपास के कई आश्रमों से जुड़ा हुआ था। वहाँ वह पंडिताई का कार्य करता था। इसके साथ ही शहर में भी उसके बड़ी संख्या में यजमान थे। जिनके यहाँ कर्मकांड पूजा पाठ करता था। मृत युवक के साथ ही दो अन्य युवक भी थे जो हादसे में गंभीर रूप से घायल हैं। जिनके नाम मेहताखेड़ी निवासी राजकुमार पांडे और देवेंद्र नाम बताया जा रहा हैं। दोनों का उज्जैन के अस्पताल में उपचार जारी हैं। बताया जा रहा हैं तीनों युवक शहर में पंडिताई का काम करते हैं। वहीं मृतक शुभम व्यास हाउसिंग बोर्ड निवासी कथा वाचक राम व्यास पंडित का लड़का हैं। जो मोरटक्का स्थित साई सदन मंदिर में पंडित था। जो मंदिर में ही रह कर मंदिर की देख रेख करता था।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist