सकल हिन्दू समाज की सहभागिता से निकाली अक्षत कलश यात्रा।

आज नगर राम नाम मय हुआ।


बड़वाह

अयोध्यामें राम मंदिर निर्माण का निमंत्रण आमजनों को देने के लिए अयोध्या से आयें अक्षत कलश की शोभा यात्रा आज नगर में बहुत भव्यता ओर सकल हिन्दू समाज की सहभागिता से निकाली गई।राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति ने नगर की आठ बस्तीयों और सभी मोहल्लों से 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अक्षत वितरण के माध्यम से घर घर जाकर लोगों को 22 जनवरी को दिपावली जैसा मनाने का निमंत्रण और राम मंदिर निर्माण का निमंत्रण दिया।शोभायात्रा में लोगों का उत्साह देखते बनता था भगवा ध्वज को लहराते सनातनी युवा राम नाम का जाप करते हुए ढोलक की थाप पर थिरकते नजर आ रहे थे।शोभायात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ओर हिन्दू समाज के सभी संघटनों ने किया।कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए शोभायात्रा के आगे घोड़ों पर वीर महापुरुष के वेष में बच्चों को सजाकर बैठाया गया राम सीता लक्ष्मण हनुमान के वेश में विराजमान थे।
अनेकों ढोल ग्रुप बैंड-बाजों के साथ अनेक जोड़े अक्षत कलश को उठाए हुए थे।श्रीराम के डोले के साथ नगर के सभी विद्वान पंडित अग्रसर थे जगह-जगह समाजजनों ने शोभायात्रा यात्रा का मंच लगाकर स्वागत किया।
शहर को तोरण द्वारो सेंकड़ों भगवा ध्वजों से सजाया गया था। शोभायात्रा यात्रा भगवान नागेश्वर के मंदिर से निकल कर कंवर कॉलोनी मंदिर में राम जी की आरती ओर भारत माता की आरती के साथ मिष्ठान वितरण से संपन्न हुआ।
श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के संयोजक श्री हेंम चंद खंडेलवाल सह संयोजक जसबीर सिंह भाटिया अन्य सह संयोजक पावन सिंघल कोषाध्यक्ष दिलीप भंडारी समिति के मदनमोहन सोनी नवीन दुबे बाबु लाल अग्रवाल के साथ नगर समरसता प्रमुख राजेश राठौर ने शोभायात्रा का संचालन किया।समिति शोभायात्रा में सहयोग करने के लिए सभी का आभार धन्यवाद व्यक्त करती है।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist