श्यामा कुंवर राठौड़ बनी बुलंद आवाज नारी शक्ति संगठन की काटकूट सेक्टर अध्यक्ष

बड़वाह 11अप्रैल 2023 आंगनवाड़ी परियोजना बड़वाह के ग्राम काटकूट के एक सभाग्रह मे बुलंद आवाज नारी शक्ति संगठन जिला इकाई खरगोन की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना आरस द्वारा बड़वाह परियोजना के काटकूट सेक्टर के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाध्यक्ष अर्चना आरस द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।
सेक्टर की सभी सदस्यों द्वारा जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष श्रीमती अर्चना आरस द्वारा संगठन शक्ति सर्वोपरि का मंत्र बताते हुवे ,काटकूट सेक्टर अध्यक्ष पद पर श्यामा कुंवर राठौड़ उपाध्यक्ष रंजीता खान, सचिव सुरेखा कनासे,सह सचिव संगीता बघेल,कोषाध्यक्ष राजकुमारी राठवे ,सह कोषाध्यक्ष धापू बरफा एवं मीडिया प्रभारी संगीता आचले को मनोनीत कर नियुक्ति पत्र सौपा।
आयोजन में काटकूट सेक्टर की सभी कार्यकर्ता,सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़वाह से जूली गौड़, गायत्री सेन, ममता पटेल, हेमलता सराधना आदि भी उपस्थित रही।
नवागत अध्यक्ष श्रीमती श्यामा कुंवर राठौड़ ने संगठन की मजबूती के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलने का विश्वास दिलाते हुवे पधारे सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist