श्री मति रजनी दिलीप भंडारी बनी सार्वजानिक गणेश उत्सव समिति की अध्यक्ष।

बडवाह— नगर में सार्वजनिक गणेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।जिसकी एक विशेष बैठक नपा सभागृह में सोमवार को सम्पन्न हुई। अनिल रॉय ने अध्यक्ष पद की नियुक्ति की बात कही। इस बात पर सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने 76वे गणेश उत्सव समिति के लिए सर्वसम्मति से सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति,आनंद चौदस व दशहरे पर्व के लिए श्री मति रजनी दिलीप भंडारी को अध्यक्ष घोषित किया। नियुक्ति पर रजनी भंडारी ने कहा कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ गणेश मूर्ति स्थापना, आनंद चौदस पर झांकियों का चल समारोह व दशहरे पर्व पर आतिशबाजी के साथ रावण दहन करने की बात कही।नियुक्ति पर नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने गुलदस्ता भेंट किया ओर अध्यक्ष को बधाई प्रेषित कर समिति सदस्यों ने सहयोग करने की बात कही। नगर पालिका सी एम ओ कुलदीप किशुक महिम ठाकुर रोमेश विजयवर्गीय विजय सोनी, विजय महाजन रत्नाकर निम्भोरकर सुनील चौधरी अनिल रॉय अनिल कानूनगो  पवन सिंगल कमल व्यास रोहित चौरसिया मुरली जायसवाल राहुल चौरसिया गगन भाटिया सुनील नामदेव जग्गू शर्मा सहित अन्य नगरवासी उपस्थित थे। अंत निर्वाचित अध्यक्ष रजनी भंडारी ने सभी का आभार व्यक्त किया

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist