सुने मकान में चोरी करने वाले हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसडीओपी अर्चना रावत एवं थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौड़ की सक्रियता से क्षेत्र में अपराधों पर लगी लगाम।

बड़वाह पुलिस अपराध करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार एक्शन मोड में है। आज बड़वाह पुलिस ने सुने मकान में चोरी करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार किया है । एडिशनल एसपी मनोहर सिंग बरिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा करते हुए बताया की 2022 में फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी की चोर ने घर का ताला तोड़कर घर में से जेवरात चोरी करने की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस के द्वारा प्रकरण दर्ज किया गया । जिसके बाद बड़वाह एसडीओपी अर्चना रावत के मार्गदर्शन एवं टी आई बलराम सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया पुलिस के द्वारा आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। एडीशनल एसपी ने बताया की पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी की इस घटना में हिस्ट्रीशीटर बलवीर उर्फ डब्बू का हाथ हो सकता है। पुलिस टीम के द्वारा बलवीर की तलाश की गई । पुलिस टीम के द्वारा संभावित स्थानों पर भी दबिश दी गई । लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई । इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र के मुखबिरों को लगाया । जिसके बाद आरोपी बलवीर उर्फ डब्बू को बड़वाह के ग्राम नांदिया से गिरफ्तार कर लिया गया । एडीशलन एसपी ने बताया की जब आरोपी से पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने उक्त चोरी के अलावा पूर्व में 3 और चोरी की घटना जिसमें बस स्टैंड से पैसे से भरी थैली चुराना,सुने मकान में ताला तोड़कर चोरी की घटना एवं कंवर कॉलोनी साईं मंदिर के पास मकान में तोड़कर सोने चांदी के जेवरात की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। एडीशलन एसपी ने बताया की आरोपी के विरुद्ध कुल 14 अपराध है। जिसमें से 4 अपराध कबूल किए है। आरोपी से एक जोड़ पायजेब,26 हजार रुपए नगदी सहित एक मोटर सायकल जब्त की गई । एडीशलन एसपी ने बताया की आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है । इस घटना की सुलझाने में बड़वाह एसडीओपी अर्चना रावत के मार्गदर्शन में टी आई बलराम सिंह राठौर के साथ एस आई अजय झा के साथ समस्त गठित टीम का योगदान रहा ।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist