

बड़वाह नार्मदीय ब्राह्मण समाज इकाई बड़वाह द्वारा समाज अपने गौरवशाली 3 वर्ष पूर्ण होने के बाद आज तीन वर्षीय कार्यकाल का लेखा जोखा एवम समाज के नवीन अध्यक्ष निर्वाचन को लेकर आमसभा आहूत की गई बैठक महासभा द्वारा बड़वाह इकाई निर्वाचन के लिए नियुक्त किये गए निर्वाचन अधिकारी आदरणीय मनीष डोंगरे नन्दकिशोर डोगरे की उपस्थिति में हुई। बैठक में सर्वप्रथम माँ नर्मदा जी गुरुदेव श्री बाबा बालीपुर की पूजा एवम नर्मदाष्टक के साथ प्रारम्भ हुई बैठक में सभापति गोपाल पगारे एवम मुख्य अतिथि उमाकांत जोशी बैठक में सचिव राकेश बारचेद्वारा उपस्थित स्वजनों के स्वागत के साथ कार्यकारिणी की उपब्धियों पर प्रकाश डाला कोषाध्यक्ष युवेश जोशी द्वारा तीन वर्षीय कार्यकाल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया पूर्ण पारदर्शिता के साथ अध्यक्ष आदरणीय रमेशचंद्र शर्मा बाबा द्वारा तीन वर्ष के कार्यकाल में समाज से शानदार मिले सहयोग के लिए सभी समाज जन का आभार व्यक्त किया। निर्वाचन अधिकारी आदरणीय डोंगरे जी द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ की गई जिसमें नितिन चंद्रे द्वारा विनोद गाँवशिंदे वकील साहब का नाम प्रस्तावित किया इकाई की ओर से अध्यक्ष रमेशचन्द्र शर्मा जी के नाम पर भी विचार किया निर्वाचन अधिकारियों द्वारा दोनों पक्ष के लोगो से सुझाव विचार लिए एवम अध्यक्ष के लिए विनोद गाँवशिंदे वकील साहब के नाम पर सर्व सहमति बनाई। आगामी महासभा चुनाव में 4 नाम देने थे अतः उपाध्यक्ष सचिन बर्वे सचिव दिलिप शर्मा कोषाध्यक्ष युवेश जोशी को सर्व सहमति से मनोनीत किया।
नवीन अध्यक्ष विनोद गाँवशिंदे का निवर्तमान अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा द्वारा पुष्प हार पहना कर गले मिलकर स्वागत कर बधाई दी।आमसभा में समाज सेवी महेंद्र बड़ोले दिलिप अत्रे राकेश शुक्ला अशोक धुरकरी रंजन उपाध्याय रविन्द्र बर्वे राजा शर्मा कल्याण गीते भूपेंद्र खरे सुनील जोशी सी एम गर्गाव उमाशंकर चतुर्वेदी दुर्गाशंकर शर्मा दुर्गाशंकर भटोरे मोहन जोशी अभिषेक चतुर्वेदी मुकुल भटोरे भूषण शर्मा अनंत खेड़े ओम बर्वे संतोष जोशी अखलेश चौकड़े विशाल बडाले अथर्व चन्द्रे अनुज भटोरे प्रवेश खेड़े दिश सोनी सहित सकल समाज जन उपस्थिति थे



