500 से 700 कावड़ियों की प्रति दीन कर रहे सेवा

गो-शाला में भोले के भक्तों के लिए जुटाई व्यवस्था

बड़वाह – सावन शुरु होते ही शहर व अंचल महादेव की अर्चना में डूबा हुआ है। शिवालयों में बड़ी संख्या में दर्शनार्थी पहुंच रहे हैं। शिव भक्ती के लिए श्रद्धालु विभिल जतन कर रहे हैं।
इंदौर रोड गो-शाळा स्थित आनंदेश्वर महादेव के आंगन शिव भक्तों की सेवा का अभियान चल रहा है। आनंदेश्वर मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा ओंकारेखर व उज्जैन जाने वाले कावड़ यात्रियों के लिए विभिन सुविधाएं जुटाई गई है। निरंतर 27 वर्ष से श्रावण में भोले के भक्तों की सेवा का यह अनुष्ठान चलाया जा रहा है।

मनुहार के साथ आमंत्रण

मार्ग से जैसे ही कावड़ यात्रियों का जत्था गुजरता है, मंडल के कार्यकर्ता उन्हें मनुहार के साथ आमंत्रित करते हैं। यहां कावड-यात्रियों के लिए विश्राम को व्यवस्था की गई है। इस दौरान कावड़ियों को चाय-कॉफी के साथ फलाहारी खिचड़ी का वितरण किया जाता है। कावड़ रखले के लिए लकड़ी के स्टैंड बनाए गए हैं।लगातार बढ़ रही संख्या-

शिव का प्रिय माह प्रारंभ होते ही कावड़-यात्राओं का क्रम शुरु हो जाता है। गत सप्ताह कावड़- यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। यहाँ प्रतिदिन 5 से 7 सौ कावड़ यात्री पहुंच रहे हैं। कावड़ – यात्रियों की सेवा का यह क्रम लगातार 17 घंटे चलता रहता है। इसके लिए लगभग 20 स्वयंसेवक लगातार सेवा देते हैं।

यह करते हैं सेवा-

कावड़- यात्रियों की सेवा को ही भोले की
भक्ति मानने वाले यह कार्यकर्ता स्वेच्छा से 31 दिन निष्ठा के साथ इस सेवा व्रत के भागीदार रहते हैं। उनमें मनीष चौहान, करण जाट, सतीष वर्मा, कालू कौशल, अरुण जोशी, बबलू चंदेल, पिंटू सेन, संतोष राठौड़, सुभाष भाऊ, गोवाल जाट, राकेश कैलाश चोपड़ा, सुरेश शर्मा व अन्य शामिल हैं।-

इन्होंने जुटाई व्यवस्था

एक माह तक चलने वाले इस आजोजन के लिए मित्र मंडल के सदश्य ही सारी व्यवस्था करते हैं। उसमें प्रमुखतः बालकिशन जाट सरकार, दिलीप गुर्जर काश्या, महेश कौशल, सचिन खंडेलवाल, सौरभ गर्ग, योगेश तिवारी, मनीष रेणीवाल, राहुल जाट, गोकुल भी पाटीदार व अन्य का सक्रिय योगदान रहता है।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist