
कृषि उपज मंडी के टिन शेड में उचित व्यवस्था करके गो माताओं को भेजा जाएगा
बड़वाह गो माताओं को सड़क दुर्घटना से बचाने के लिए बड़वाह नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता पार्षदों गो सेवक सोनाली पवांर की टीम के द्वारा रेडियम बेल्ट बांधे गए। रेडियम बेल्ट पूर्णिमा हॉस्पिटल और जनपद पंचायत के सामने बैठी गोमाताओ को बांधे गए नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि सड़क दुर्घटना से बचाने के लिए गौमाताओं को रेडियम बेल्ट बांधे गए जिसके कारण रात में गो माताओं के साथ होने वाली दुर्घटना को कम किया जा सके । नपा अध्यक्ष ने बताया कि बड़वाह के कृषि उपज मंडी के परिसर में खाली पड़े टीन शेड में रोड पर बैठने वाली गो माताओं को भेजा जाएगा । चुकी अभी टिन शेड के आसपास की सफाई होने के बाद में गौसेवकों समाजसेवियों नपा की टीम के द्वारा निरीक्षक कर उचित व्यवस्था करी जाएगी । नपा अध्यक्ष ने बताया कि हमारे द्वारा जिला कलेक्टर एवं एसडीएम को शहर या आसपास में खाली पड़ी गोचर भूमि के लिए आवेदन किया गया जैसे है जिला कलेक्टर और एसडीएम से गोचर भूमि के लिए जमीन का आवंटन होगा उसके बाद वहां गौ शाला का निर्माण किया जाएगा एवं सड़कों पर बैठी गो माताओं को वहा भेजा जाएगा ।



