बड़वाह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय कालेज में 100 फिट ऊँचे तिरंगे का ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पूर्व बड़वाह के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सुराणा विधायक सचिन बिरला,नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता जनभागीदारी समिति के सदस्य के नेतृत्व में 100 फीट ऊँचे ध्वज दंड पर करीब 600 वर्गफुट का विशाल तिरंगा फहराया। ध्वजारोपण के बाद बाद राष्ट्रगान हुआ । कॉलेज परिसर में 100 फिट ऊंचे झंडे को एनसीसी स्काउट ने मार्च पास्ट कर सलामी दी गई ।



