शहर के नागरिकों को जाम से निजात देने के लिए नगर पालिका ने हटाया सिंचाई कॉलोनी का गेट।

बड़वाह शहर के सबसे व्यस्तम रोड इंदौर इच्छापुर हाइवे पर प्रतिदिन जाम की स्थित निर्मित होती हैं । जाम के कारण शहर के दो ओर चार पहिया वाहन चालकों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं ।
इसी को देखते हुए कुछ दिनों पूर्व में नगर पालिका में आयोजित हुई, यातायात समिति की बैठक में बड़वाह नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता, एसडीएम सत्य नारायण दर्रा एसडीओपी अर्चना रावत टी आई बलराम सिंह ,सीएमओ कुलदीप किन्शुक द्वारा यह निर्णय लिया गया था कि आए दिन लगने वाले जाम को देखते हुए बड़वाह के इरिगेशन कॉलोनी में स्थिति मेन गेट को खोला जाएगा । जिसके कारण शहर के चार ओर दो पहिया वाहन चालकों को निकलने में राहत मिल सके । बैठक में हुए निर्णय के बाद कुछ दिनों के लिए तो NVDA विभाग के द्वारा गेट को खोला गया लेकिन बाद में वापस इस गेट को बंद कर दिया गया । इसे देखते हुए आज बड़वाह नगर पालिका अमले ने सिंचाई विभाग के गेट को वहा से हटा दिया । नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि बड़वाह का इंदौर इच्छापुर हाइवे सबसे व्यस्तम हाइवे है । बड़वाह शहर में दिनभर जाम की स्थिति निर्मित होती है । शहर के नागरिकों को जाम की स्थिति से निजात देने के लिए सिंचाई कॉलोनी के गेट को हटाया गया है। नपा अध्यक्ष ने कहा कि 2 वर्ष पहले विधायक सचिन बिरला जी द्वारा इस गेट को खोलने के लिए लिए कहा गया था लेकिन गेट नहीं खोला गया । नपा अध्यक्ष ने कहा कि बड़वाह के एसडीएम साहब भी इसी कॉलोनी में निवास करते है अगर शहर में आपातकाल की स्थिति उत्पन्न होने पर यह एक ही वैकल्पिक मार्ग उपयोग लाया जा सकता है । इसके साथ ही नगर पालिका के द्वारा गेट के पास एंगल लगाए जा रहे है जिसके कारण टू ओर फोर वीलर वाहन गुजर सके लेकिन बड़े वाहन नहीं आ सके। एसडीएम सत्यनारायण दर्रे ने बताया कि शहर के नागरिकों को जाम की स्थिति से बचाने के लिए यह एक वैकल्पिक मार्ग है। कुछ दिनों पहले हुई बैठक में इस गेट को खोलने का निर्णय लिया गया था इसके साथ ही बड़े वाहनों के रोकने के लिए गेट के पास दोनों तरफ एंगल लगाए जा रहे है । इसके लिए नपा सीएमओ को निर्देश दे दिए है ।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist