खरगोन 31 दिसंबर 2025जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 33 एवं सहायिका के 50 रिक्त पदों पर पूर्णतः अस्थाई एवं मानदेय आधारित मानसेवी भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय भारद्वाज ने बताया कि रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 31 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक किए जा सकेंगे। आवेदनों में त्रुटि सुधार का कार्य 12 जनवरी 2026 तक कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि रिक्त पदों के लिए आवेदिका उस ग्राम/नगरीय वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है जहां पद रिक्त है, अन्यथा वह पात्र नहीं मानी जाएगी। आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण एवं आयु 1 जनवरी 2025 की स्थिति में 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु प्रमाण के लिए 10वीं बोर्ड की अंकसूची लगानी अनिवार्य है। आवेदन विज्ञप्ति प्रकाशन के 10 दिनों तक केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे, ऑफलाइन आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
बाल विकास परियोजना एवं आंगनवाड़ी केंद्रवार रिक्त पदों का विवरण चयन पोर्टल https://chayan.mponline.gov.in पर उपलब्ध है। जबकि नियुक्ति नियम, निर्देश, शर्तें, आवेदन प्रारूप, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य अर्हताओं की जानकारी इसी पोर्टल तथा mpwcdmis.gov.in पर मिलेगी।



