दिल्ली में आयोजित मध्यप्रदेश उत्सव में गणगौर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति 

     बड़वाह 13 दिसम्बर 2025। दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में चल रहे तीन दिवसीय मध्यप्रदेश उत्सव के दूसरे दिन आज बड़वाह के श्री संजय महाजन और समूह द्वारा निमाड़ अंचल के सुप्रसिद्ध लोकनृत्य गणगौर की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। उल्लेखनीय है कि बड़वाह के नटेश्वर नृत्य संस्थान के निदेशक संजय महाजन पिछले 18 वर्षों से कथक और लोकनृत्य का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने ‘मैं हूं बड़वाह’, ‘कृष्णलीला’ और ‘जय जय मध्य प्रदेश’ जैसे मशहूर डांस-ड्रामा डायरेक्ट किए हैं, और पारंपरिक गणगौर नृत्य को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist