अग्रवाल समाज अध्यक्ष बने जगदीश अग्रवाल

बड़वाह– नगर मे अग्रवाल समाज के चुनाव संपन्न हुए। जगदीश अग्रवाल को समाज का अध्यक्ष चुना गया। योगेश जिंदल कोषाध्यक्ष, राकेश गर्ग सचिव चुने गऐ। जगदीश ने जिम्मेदारी मिलने पर समाज का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि समाज को एकता मे पिरोने का काम करेगें। समाज को अग्रसर करने का प्रयास करेगे। समाज की प्रगति एवं कार्य योजना पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा की अपनी ओर से पूर्ण प्रयास करेंगे की अखिल भारतीय अग्रवाल समाज का परिचय सम्मेलन कर सकें। चुनाव अधिकारी के रूप में प्रोफेसर डीके अत्रे एवं पंडित सर को नियुक्त किया गया था आभार राकेश गर्ग द्वारा माना गया नवनियुक्त सभी पदाधिकारी ने समाज का आभार माना।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist