मन की बात 117 व एपिसोड..
बड़वाह प्रयागराज डिजिटल महाकुंभ की चर्चा के साथ मोदी ने मन की बात की शुरुआत की।पहली बार प्रयागराज में ए आई का प्रयोग होगा जैसे मार्ग,रुकने का स्थान, वाहन सुविधा सहित अनेक महत्वपूर्ण जानकारी रहेगी जिससे तीर्थ यात्रियों को असुविधा न हो।वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट शीघ्र हमारे देश में होने वाला है जो की भारत को ग्लोबल कंटेंट के विषय में हब बनाएगी और कलाकारों को इंटरनेट इंडस्ट्री में अवसर प्रदान करेगा।बस्तर में ओलंपिक के माध्यम से युवाओं को प्रोत्साहन मिल रहा है,और वहा के युवाओं को राष्ट्र की मुख्य धारा में शामिल हो कर नक्सलवाद समाप्त करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।
मन की बात मंडल प्रभारी रवि ऐरन के निवास पर बूथ 63 एवं बूथ नंबर 38 सिरलाय पर मोदी की मन की बात सुनी गई।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी जी दूरदर्शिता की सराहना की एवम एक दूसरे को आगामी नववर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की।वर्ष २०२४ के अंतिम मन की बात कार्यक्रम मे
दीपक सिंह ठाकुर जिला मंत्री भाजपा चंद्रपाल सिंह तोमर सरपंच राजकुमार वर्मा जुगल वर्मा महेंद्र अमई यश चौरसिया महेश वर्मा शाहिद कुरैशी रवि राठौड़ वेदांत करचे जुगल वर्मा अजय सोनी मोहनसिंह दरबार,बालक दास बोरासी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



