अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

बड़वाह. इनरव्हील क्लब ने ओंकारेश्वर रोड स्थित वनस्थली रिसोर्ट में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। क्लब अध्यक्ष प्रभा गुप्ता व सचिव प्रियंका चौधरी जैन ने बताया कि महिलाओं के इस इंटरनेशनल क्लब का यह शताब्दी वर्ष है तथा इस वर्ष क्लब द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं जागरुकता से संबंधित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में महिला | सशक्तिकरण एवं जागरुकता

विषय के विभिन्न बिंदुओं पर केंद्रित तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता रखी गई। महिला सशक्तिकरण विषय पर प्रो. तिवारी, पार्षद रजनी भंडारी, आईएसओ भारती चौरे, कोषाध्यक्ष भारती अग्रवाल, सरिता जैन, सीमा गुप्ता, रश्मि जैन, मंगला जोशी ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में नीतू अग्रवाल, रेणु सिंघल, ज्योति दीक्षित, निर्मला सामरिया, किरण जोशी, निशा अग्रवाल, मिंटू रॉय, किरण कांसल, सावित्री कांसल, निर्मला गर्ग, शशि महिंद्रा, अर्चना कोठारी, विभा सिंह आदि सदस्य शामिल हुए।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist