

बड़वाह शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक अशोक कुमार खेड़े , प्रभारी प्रधान पाठक शा.मा.वि.अगरवाड़ा ( जिला उपाध्यक्ष – मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला खरगोन , भूतपूर्व बड़वाह ब्लॉक सचिव – मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ) की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर मित्र मण्डल , शिक्षक साथियों , परिजनों तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारियो – अधिकारियो की गरिमामयी उपस्थिति में विदाई एवम सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। अतिथि मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विजयराव सुनहरे , भूतपूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अचाले , जिला कोषाध्यक्ष वर्मा श्रीमती भारती मालवीय , विकाशखण्ड शिक्षा अधिकारी दरियाव पिपलोद बीआरसी मेवाराम बर्मन एवम संकुल प्राचार्य – अरुण कुमार सांवले की उपस्थिति में माँ सरस्वती की पूजा व शिक्षक ताराचंद गोखले द्वारा सरस्वती वंदना ।अतिथियों के स्वागत ओर विभिन्न संस्थाओं से पधारे कर्मचारी साथियों द्वारा खेड़े जी का पुष्प माला , शाल – श्रीफल ओर उपहार देकर सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा खेड़े जी के सेवा काल की प्रसंशा करते हुए उनके द्वारा किये गए कार्यो का विवरण दिया गया । श्री खेड़े के कार्य के प्रति समर्पण , ईमानदारी , कर्तव्यनिष्ठ , सादगी , हंसमुख एवम मिलनसार जैसे गुणों की सभी ने प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की । श्री खेड़े 41 वर्ष 2 माह 10 दिन के लंबे कार्यकाल में अलग अलग संस्थाओं में कार्यरत रहते हुए अपने पदीय कर्तव्यों व दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से किया । अपनी कार्यशैली, कार्यव्यवहार ओर मधुर मुस्कान से सबका दिल जीत लेने वाले श्री खेडे जी अपने कर्मचारि साथियों की समस्याओं को हल करने हेतु सदैव तत्पर रहे । उक्त कार्यक्रम में मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ब्लॉक एवम तहसील इकाई बड़वाह से जितेंद्र सैते , टी आर कानुडे , नवनीत सेन , दिलीप चौरे , मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष – जितेंद्र परिहार , चरणजीत खन्ना , विजयसिंह चौहान , पुष्पेंद्र रावल , मध्यप्रदेश तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष – ज्ञानप्रकाश शर्मा , पटवारी संघ के अध्यक्ष – कैलाश इटारे , पेंशनर संघ कर्मचारी , कार्यालय विकाशखण्ड शिक्षा अधिकारी बड़वाह एवम जनपद शिक्षा केन्द्र बड़वाह के समस्त कर्मचारी सहित बालक एवम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़वाह के आमंत्रित कर्मचारियों प्राथमिक एवम माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठक एवम शिक्षक – शिक्षिकाएं उपस्थित रहे । कार्यक्रम के संयोजक – अशोक खेड़े मित्र मंडल से महावीर पटेल , पंकज चौधरी , शैलेन्द्र सोहनी , जगदीश कनाडे , नागभूषण शर्मा धीरजसिंह तोमर , फय्याज खान , चंद्रपाल सिंह कुशवाह , राधेश्याम ठाकुर , महेंद्र सैते , रामेश्वर कड़ोले ,दौलतसिंह राजपूत , दिनेश कड़ोले , अमित गुप्ता , उस्मान पठान सहित महिला कर्मचारी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन – जनशिक्षक भुवनेश पाराशर ने द्वारा किया आभार दिलीप चौरे द्वारा किया गया ।



