
बड़वाह म.प्र.शिक्षक संघ तह./ब्लाक इकाई बडवाह के दायित्ववान पदाधिकारियो ने रविवार को प्रात:चैत्र प्रतिपदा गुडी पडवा नवसंवत्सर नववर्ष मनाकर समस्त सनातनियो व नागरिको को चंदन कुकुम का तिलक लगाकर व गुड धनिये का प्रसाद वितरण कर शुभकामनाए ज्ञापित की स्थानिय जय स्तंभ व मैन चौराहे पर दुकानदार व राहगीरो को नववर्ष की मंगलमय शुभकामनाए दी।इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्रसिह परिहार, सचिव दिलिप चौरे,तह.अध्यक्ष विजयसिह चौहान, सचिव नवीन दुबे,चन्द्रकान्त रावल सहित पूर्व जिलासहसचिव चरणजीत खन्ना,पुष्पेन्द्र रावल,व सुरेन्द्र जायसवाल सहित शिक्षक संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।



