बछ बारस का पर्व उत्साह के साथ मनाय


बड़वाह शहर ने  बछ बारस का पर्व  महिलाओं द्वारा परंपरागत रूप से मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने सुबह जल्दी उठकर गाय और उसके बछड़े का पूजन किया। इसके साथ ही महिलाओं ने आटे के लड्‌डूओं का भोग लगाया। इस अवसर पर महिलाओं ने घरों में बछ बारस की कथा सुनी तथा दिनभर बछ बारस पर्व को मनाया। सुबह से ही शहर की गलियों में सज धज कर तैयार होकर महिलाएं हाथ में पूजा की थाली लिए गाय व बछड़े की पूजा करती नजर आई।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist