बड़वाह में ब्राह्मण महासभा द्वारा धूमधाम से अक्षय तृतीया पर मनाया भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव

मध्यप्रदेश के बड़वाह में श्रीहरि विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया नागेश्वर मंदिर स्थित दत्त मंदिर में सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा भक्ति भाव के साथ हर्षोल्लास से मनाया।
इस अवसर पर आचार्य मंडल के वैदिक पंडित जितेंद्र अत्रे,दादू पंडित जी,पंडित प्रीतेश व्यास व अन्य ब्रहामणो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ
परशुराम जी की प्रतिमा का अभिषेक शृंगार कर पूजन किया गया।
पश्चात विप्रजनों द्वारा हवन किया गया।
व भगवान परशुराम जी की महाआरती की गई।
व प्रसादी का वितरण किया गया।
इस अवसर पर सह भोज का आयोजन भी सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सुरेंद्र पंड्या, महिला मंडल अध्यक्ष शीतल सोहनी, युवा वाहिनी अध्यक्ष रोहित डालुका ने भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव की सभी को बधाई दी है।

ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सुरेंद्र पंड्या ने बताया की परशुराम जी का जन्मोत्सव सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। जिसके तहत 23 से 28 अप्रैल तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी।

26 व 27 अप्रैल को सांस्कृतिक व सुगम संगीत भजन संध्या के आयोजन होगे।

30 अप्रैल को दोपहर 3 बजे शैक्षणिक प्रतिभा सम्मान का आयोजन होगा। पश्चात भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकलेगी।
जिसका समापन विवेकानंद स्कूल में होगा।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist