भाजपाइयों को सद्बुद्धि हेतु कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

बड़वाह :– सत्ता के मद में चूर भाजपा नेताओं की सद्बुद्धि देने की अर्जी लेकर कांग्रेस नेता नगर के एक हनुमान मंदिर में पहुंचे और यहां हनुमान जी पूजा की और मिष्ठान का भोग लगाया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निलेश रोकड़ियाशहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण शर्मायुवा नेता त्रिलोक राठौड़किशोर कालेहिम्मत पटेलमनीष जैनप्रिंस गौड़सहित आदि ने भाजपाई नेताओं को सद्बुद्धि देने को कामना करते हुए स्थानीय वार्ड वासियों के साथ हनुमान जी की पूजा की प्रसाद चढ़ाकर समवेत स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया के निर्देश पर गुरवा मोहल्ला स्थित धर्मशाला में शाम 7 बजे उक्त आयोजन हुआ।

   कार्यक्रम संयोजक त्रिलोक राठौर ने बताया कि मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में भाजपा नेताओं की उपस्थिति में भगवान हनुमान जी की मूर्ति के सामने हिन्दू धर्म की आस्था को अपमानित करने वाला और नारी शक्ति को आहत करने वाला आयोजन “शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता” (बॉडी बिल्डर प्रतियोगिता) में परोसी गई अश्लीलता भगवान राम और नारी शक्ति का घोर अपमान है।भाजपा नेताओं ने हम सबकी आस्था को अपमानित किया है, महिला दिवस के करीब महिला सम्मान सप्ताह में यह महिला शक्ति का अपमान मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी।युवा कांग्रेस कार्यकर्ता किशोर काले और हिम्मत पटेल ने कहा कि भाजपा जहाँ अपने आप को रामभक्त बताती है, वहीं राम के वास्तविक भक्त हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष न केवल अश्लीलता परोसती है, बल्कि प्रतियोगियों द्वारा हनुमान जी की प्रतिमा को छूते हुए वीडियो दिखाती है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा हिंदू धर्म एवं संस्कृति का मजाक उड़ाया जा रहा है, जो कि बेहद शर्मनाक है। प्रतियोगिता के जान पर भाजपा द्वारा जो अश्लीलता परोसी गई है, उससे पूरे देश में मध्यप्रदेश का सिर शर्म से झुक गया है और मातृशक्ति का अपमान किया गया है। मध्यप्रदेश भर में युवा कांग्रेस द्वारा भाजपा नेताओं की सद्बुद्धि के हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया गया।