चंद्रमा को अर्घ्य देकर महिलाओ ने खोला करवा चौथ का व्रत

बड़वाह पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाओं ने
करवा चौथ का पर्व दिनभर निर्जल व निराहार व्रत रखकर काफी उत्साह व उमंग के साथ भक्ति भाव पूर्वक मनाया।
रात्रि में चंद्रमा के निकलते ही महिलाओं ने पूजन आरती धुमाकर अर्ध्य दिया। व दर्शन कर अपना व्रत पूर्ण किया। व अखंड सौभाग्यवती रहने का आशीर्वाद माँगा

करवा चौथ को लेकर दिनभर से ही सुहागिन महिलाओं की बाजारों में चहल पहल नजर आई। ब्यूटी पार्लरो में भी महिलाओं की खासी भीड़ दिखाई दी।हाथो में महेंदी लगाकर शाम को सजधज कर श्रृंगार कर महिलाओं ने करवा चौथ का पूजन किया। इसके बाद कथा का श्रवण किया। रात्रि में चंद्रमा के निकलते ही महिलाओं ने जल का अर्ध्य देकर पूजन दर्शन किए। व अपने पतियो की लंबी उम्र की कामना की।वही पीपल गली में सुनीता अर्पिता नन्दनी ऋषिका ,प्राची कविता भावना भारती अंशु मनीषा सोनाली आदि महिलाओं ने सामूहिक रूप से चांद की पूजा कर पतियों के हाथो से
जल व मिष्ठान ग्रहण व्रत खोला। व भोजन ग्रहण किया।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist