धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम जयंती, निकला भव्य चल समारोह

बड़वाह में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर
शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता श्रीहरि भगवान विष्णु के छठे अवतार
भगवान परशुराम जी का प्राकट्योत्सव सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा रविवार को अभिषेक पूजन महाआरती के साथ धार्मिक आयोजन कर श्रद्धा,भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सर्व
ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा के सानिध्य में शाम साढ़े छह बजे नागेश्वर मंदिर परिसर से भव्य चल समारोह निकाला गया।चल समारोह में सुसज्जित रथ पर भगवान परशुराम जी की आकर्षक प्रतिमा विराजित थी, जिसके साथ श्रीराम भक्त प्रभातफेरी मंडल की भजन मंडली भक्ति गीत प्रस्तुत कर रही थीं।वही प्रसिद्ध भजन गायक मनोज शर्मा अपनी टीम के साथ मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करते हुए चल रहे थे।जय-जय परशुराम के गगनभेदी नारों, बैंड-बाजों और ढोल ढमाकों के साथ निकली शोभायात्रा झंडा चौक, गोल बिल्डिंग, एमजी रोड, मुख्य चौराहा, जय स्तंभ और महेश्वर रोड होते हुए कवर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के समीप आयोजन स्थल नगर पालिका उद्यान पहुंची,जहां महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके पश्चात रात्रि करीब 11 बजे तक महाप्रसाद का आयोजन सम्पन्न हुआ। चल समारोह के दौरान नगर के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान जगह जगह अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा एवं सचिव पंकज पाठक का पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम में महिला मंडल की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। जहां महिला मंडल द्वारा भजनो की सुंदर प्रस्तुतियां दी जा रही थीं जिससे आयोजन में भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला।इस दौरान बड़ी संख्या में विप्रजन भगवान परशुराम के जयघोष के साथ चल रहे थे जिससे वातावरण भक्तिमय नजर आ रहा था।वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर सहित पुलिस बल मुस्तैद रहा। महासभा अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नागेश्वर मंदिर परिसर स्थित नगर पालिका उद्यान में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम जी की प्रतिमा के अभिषेक पूजन एवं महाआरती से हुई थी।उसके बाद शाम को नगर में भव्य चल समारोह निकाला गया। जिसके समापन के बाद रात ग्यारह बजे तक महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष पंडित ओम शर्मा,एडवोकेट जी.एस.गावशिंदे, डीके अत्रे,सुबोध आरस,राजेंद्र जोशी, सुरेंद्र पंड्या,विजय व्यास, संजय उपाध्याय,कमल व्यास,महेंद्र शर्मा, अनिल कानूनगो, वी.एस.गावशिंदे, प्रवीण शर्मा सचिन गीते,रंजन उपाध्याय, गिरीश शर्मा नितिन बर्वे भूषण शर्मा भालचंद तिवारी नवनीत शर्मा राजेश शर्मा, विशी व्यास श्याम शर्मा, विष्णु प्रसाद जोशी,महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती भारती व्यास,धनलक्ष्मी शर्मा,शैलजा पंडित सहित बड़ी संख्या में महिला मंडल व विप्रजन उपस्थित रहे।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *