धूमधाम से निकला गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन

बड़वाह मे सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 17 जनवरी को प्रकाश पर्व को लेकर सोमवार को सिक्ख समाज द्वारा धूमधाम से नगर कीर्तन निकाला गया।

नगर के बस स्टेंड रोड़ स्थित गुरुद्वारे से निकला
नगर कीर्तन मुख्य चौराहा,एमजी रोड़,गोल बिल्डिंग,झंडा चोक होते हुए नागेश्वर मंदिर पहुंचा।
वहा से पुनः नगर कीर्तन मुख्य मार्गो से होता हुआ
गुरुद्वारे पहुंचा।

नगर कीर्तन की आगवानी ध्वज पताका लिए हुए घुड़सवार कर रहे थे।पीछे सिक्ख महिला पुरुषो का रागी जत्था गुरु का जस गायन करता हुआ चल रहा था। सुसज्जित रथ मे सवार गुरू ग्रंथ साहिब के आगे पंच प्यारे चल रहे थे।
वही जयपुर से आए सिक्ख गतका पार्टी द्वारा आकर्षक करतब करते हुए चल रहे लोगो के आकर्षण का केंद्र रहे।

इस दौरान बड़ी संख्या में सिक्ख समाज के समाज जन नगर कीर्तन में शामिल रहे।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist