

बड़वाह राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार भारत सरकार की निपुण भारत योजना के तहत FLN3.0( फॉउंडेशनल लर्निंग एंड न्यूमरेसी के अंतर्गत कक्षा 3 अध्यापन कराने वाले समस्त प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों का 5-5दिवसीय विषयवार हिंदी,अंग्रेजी,गणित,एवं पर्यावरण का प्रशिक्षण 3 चरणों मे अयोजित हो रहा है प्रशिक्षण 3 चरणों मे दिनांक 3 जुलाई23 से 21 जुलाई 23 तक आयोजित हो रहा है विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण में समस्त जनशिक्षक एवं अध्यापक प्रतिभागी के रूप में सम्मिलित हो रहे हैं जिनकी संख्या 402 है प्रथम चरण में 160 प्रतिभागियों ने सहभागिता की तथा द्वितीय चरण दिनांक 10 जुलाई से 14 जुलाई तक आयोजित है जिसमें भी 160 प्रतिभागी सहभागिता कर रहे हैं जिसके अंतर्गत मुख्य प्रशिक्षको द्वारा अलग अलग 4 कमरो में विषयवार प्रशिक्षण प्रदाय किया जा रहा है इसी तारतम्य में खरगोन जिला शिक्षा केंद्र कार्यालय से डीपीसी महोदय शैलेन्द्र कानुडे द्वारा ट्रेनिंग स्थल का निरीक्षण किया गया
उनके द्वारा प्रतिभागियों को यह बताया गया आप जो यह प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हों उसे अपने विद्यालय मे विद्यार्थियों मे इम्पलीमेंट करे तभी इस प्रशिक्षण की सार्थकता सिद्ध होगी। डीपीसी द्वारा समस्त जनशिक्षक की बैठक ली गई जिसमें वर्तमान में प्रचलित समस्त योजनाओं के ऑनलाइन पोर्टल वर्क दो दिवस में पूर्ण करने को कहा गया। और साथ में दिव्यांग विद्यार्थियों के विकास खंड शिविर में दिनांक 13 जुलाई को समस्त दिव्यांग विद्यार्थियों को शिविर में सहभागिता हेतु कहा गया। बीआरसी श्री सुरेश खेडेकर ने भी FLN ट्रेनिंग के विषय मे शिक्षक औऱ विद्यार्थियों की सहभागिता को मुख्य बताया। प्रशिक्षण प्रभारी अजय पाल ने भी बताया की समस्त लक्षित 402 शिक्षक विकाशखण्ड के समस्त शालाओ मे FLN ट्रैनिंग के द्वारा सीखी गई दक्षता को अपने विद्यालय मे इम्पलीमेंट कराएंगे। बीआरसी कार्यालय से bac राजेश खोड़े सुनील भालेकर आलोक चंद्रवंसी अजय पाल भी मौजूद रहे।



