फिल्म् ‘‘छावा’’ टेक्स  फ्री

संभाजी महाराज के जीवन पर बनी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर में की थी घोषणा

जबलपुर मुख्यममंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के अनुरूप राज्यऔ शासन ने संभाजी महाराज के जीवन पर बनी फिल्मच ‘‘छावा’’ को मध्य प्रदेश में टेक्सॉ फ्री कर दिया है। राज्यण शासन के वाणिज्यिशक विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि 21 फरवरी से 22 मार्च तक मध्यनप्रदेश में प्रदर्शन की अवधि के दौरान सिनेमाघरों और मल्टी प्लैआक्स’ द्वारा इस फिल्मय के लिए राज्य  माल और सेवाकर (एसजीएसटी) की धनराशि को घटाकर दर्शकों को टिकट का विक्रय किया जायेगा। फिल्म् प्रदर्शन के लिए सिनेमाघरों एवं मल्टीलप्लै्क्सस के प्रचलित समान्यक प्रवेश शुल्कव में वृद्धि नहीं की जा सकेगी।

ज्ञात हो कि मुख्यिमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 19 फरवरी को अपने जबलपुर प्रवास के दौरान रांझी में आयोजित खेल परिसर के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुये छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘’छावा‘’ को मध्यरप्रदेश में टेक्से फ्री करने की घोषणा की थी। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके वीर पुत्र संभाजी महाराज के जीवन परिचय और उनके अदम्य साहस एवं न्यायप्रियता को दर्शाने वाली इस फिल्म पर मध्य प्रदेश में कोई टैक्स नहीं होगा।

राष्ट्र प्रेम का संदेश देती फिल्म ‘’छावा‘’ संभाजी महाराज पर बनी ऐतिहासिक फिल्म है। संभाजी महाराज ने अपने जीवन में सभी यातनाएं सहते हुए राष्ट्र  और धर्म की रक्षा के लिए प्राण दे दिये थे। श्री लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित हिंदी फिचर फिल्म ‘’छावा‘’ को संभाजी महाराज की देश भक्ति और उनके जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं से नागरिक को परिचित करवाने राज्य शासन द्वारा प्रदेश में टैक्स फ्री किया गया है।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist