
बड़वाह:– युवा कांग्रेस के तत्वाधान में दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री की जन्म जयंती मनाई गई। शासकीय महाविद्यालय परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा और शास्त्री जी की चित्र पर कांग्रेस जनों ने माल्यार्पण कर राष्ट्र के निर्माण में उनके योगदान का स्मरण किया।
युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हिम्मत पटेल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने गांधी जी और शास्त्री जी योगदान पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी न देश के निर्माण में अपना अविस्मरणीय योगदान दिया है। पूर्व नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल राय, युवा नेता नकुल पटेल, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष किशोर काले, महामंत्री अनिल कानूनगो अरुण उइके, प्रचार मंत्री मनीष जैन सैयद मोहसिन, अजय शाह, सचिव समीर चन्ना सहित एवं कांग्रेस जनों ने माल्यार्पण किया।