बड़वाह के सूरतीपुरा तालाब पर होगी वाटर स्पोर्ट्स एक्टीविटी डेवलप। पढ़ाली नदी के जीर्णोद्घार के साथ किया जाएगा रिटर्निंग वाल एवं पाथ वे का निर्माण
बड़वाह नगर पालिका परिषद की बैठक नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में वार्ड पार्षदों सीएमओ की उपस्थिति में नपा सभागार में संपन्न हुई। बैठक में शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के साथ लगभग 26 विषयों पर चर्चा की गईं। सभी प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास किए गए । परिषद की बैठक में हुए सबसे महत्वपूर्ण विषय के बारे में जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि आज सूरती पूरा तालाब में वॉटर स्पोर्ट तथा पड़ाली नदी के रिवर फ्रंट सम्बन्धी प्रस्ताव प्रमुख रूप से थे। श्री गुप्ता ने कहा कि आज परिषद की बैठक बड़े ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई बैठक में कुल 26 विषयों पर चर्चा की गई । परिषद में हुई बैठक में सबसे महत्वपूर्ण विषय बड़वाह के सूरतीपुरा तालाब वाटर स्पोर्ट्स एक्टीविटी को डेवलप करने के साथ पढ़ाली नदी का जीर्णोद्घार कर रिटर्निंग वाल पाथ वे बनाने का था।नपा अध्यक्ष ने सूरतीपुरा तालाब पर वाटर स्पोर्ट्स एक्टीविटी की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि सूरतीपुरा तालाब पर वाटर स्पोर्ट्स एक्टीविटी को डेवलप किया जाएगा जिससे बड़वाह शहर के लोगों को घूमने के लिए नई जगह मिल पाएगी। इसके साथ जल संरक्षण एवं वनों का संरक्षण भी हो पाएगा ।
*पड़ाली नदी के जीर्णोधार करने का प्रस्ताव भी पास हुआ।*
नपा अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास हो गया। अब संबंधित विभाग से चर्चा करके इसकी प्रकिया को आगे बढ़ाया जाएगा।इसी कड़ी में नागेश्वर मंदिर के पीछे बहने वाली पड़ाली नदी के जीर्णोधार करने का प्रस्ताव भी पास हुआ।नपा अध्यक्ष ने बताया कि वर्षों पहले नागेश्वर मंदिर के जल से पूरे शहर में जल का वितरण किया जाता था। लेकिन पढ़ाली नदी में स्वच्छता नहीं होने के कारण जल का स्रोत सूखता गया । इसे देखते हुए पढ़ाली नदी पर एम डीआरएफ के माध्यम से नदी को स्वच्छ करके रिटर्निंग वाल का निर्माण करने के साथ पाथ वे बनाया जाएगा। इसके साथ ही वहां चौपाटी का निर्माण भी किया जाएगा जिसके लोगो को रोजगार का अवसर मिल पाएगा ।
*अलग अलग वार्डो में सीसी रोड दुकान नीलामी शॉपिंग कॉप्लेक्स भू भटक जमा जैसे बिंदु पर सहमति बनी*
सीएमओ कुलदीप किन्शुक ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना चतुर्थ में जनपद पंचायत के पास से नर्मदा रोड स्थित पंजाब पेट्रोल पंप तक सड़क के दोनों ओर के कार्यों की स्वीकृति मिली।साथ ही वार्ड क्रमांक 12 डीपी से लेकर नगर पालिका सीमा तक डामरीकरण एवं नाली निर्माण एमजी रोड स्थित सर्वे क्रमांक 168 सत्ती घाटा के पास शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं डॉ बाफना के पास शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण के व्यवसायिक भू भाटक जमा करने पर सर्वसहमति बनी।बैठक में बड़वाह के अलग अलग वार्डो में सीसी रोड,शहर के बन रहे इंदिरा मार्केट के दुकान के फैंस 1 साइज बढ़ाने को लेकर अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई ।
*वार्ड क्रमांक 12 का नाम परिवर्तित गोविंद सिंह चौधरी रखने पर सहमति बनी*
नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया वार्ड वार्ड क्रमांक 12 का नाम परिवर्तित गोविंद सिंह चौधरी रखने पर सहमति बनी है।इसके अलावा वार्ड क्रमांक 12 में रिक्त भूमि पर फीस मार्केट परिषद के 3 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस मनाने भंगार हेतु जारी टेंडर निरस्त एवं ठेकेदार की राशि राजसात नामांतरण प्रकरण वर्ष 2024- 25में कार्यकालीन कार्य एवं सामान्य प्रशासन संबंधित कार्यों की पुष्टि भौतिक सत्यापन एवं अनुमोदन पर विचार विमर्श किया साथ ही सार्वजनिक एवं व्यवसायिक क्षेत्रों में प्रांत कालीन एवं रात्रि कालीन स्वच्छता व्यवस्था हेतु आउट सोर्स कार्मिक हेतु टेंडर स्वीकृति अन्य विषयों पर सहमति बनी।
*विकास कार्यों को लेकर पार्षद एकजुट नजर आए*
नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि हमारी परिषद के सभी पार्षद शहर के विकास के लिए एकजुट है।
बैठक में सीएमओ कुलदीप किन्सुक राजेश जायसवाल विष्णु वर्मा गणेश पटेल सुनील चौधरी रजनी भंडारी रोहित चौरसिया ज्योति विजय सोनी सोनम विजय महाजन रूपसिंह रावत मजहर अली पार्षद प्रतिनिधि कृष्णपाल सिंह तोमर नरेंद्र जायसवाल अनिल कानूनगो बद्री पटेल वार्ड के समस्त पार्षद गण नपा इंजीनियर मौजूद रहे।



