कलेक्टर गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक राय ने ओंकारेश्वर में नर्मदा जयंती पर की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा

खण्डवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने मगंलवार को ओंकारेश्वर में नर्मदा जयंती के अवसर पर घाटों का निरीक्षण किया तथा वहां की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने आगामी सिंहस्थ को लेकर पार्किंग व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था का भी अवलोकन किया। कलेक्टर गुप्ता ने ओंकारेश्वर में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए बेहतर व्यवस्थाएं करने के निर्देश संबंधित एसडीएम को दिए। साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने एकात्म धाम पहुंचकर आगामी निर्माण कार्यों की जानकारी ली।वहां उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग व्यवस्था भी देखी। कलेक्टर गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक राय ने ब्रह्मपुरी घाट पर दीपदान कर माँ नर्मदा को प्रणाम किया। इस दौरान एसडीएम पुनासा शिवम प्रजापति, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist