कलेक्टर ने किया बड़वाह एसडीएम कोर्ट का निरीक्षण

  बड़वाह   कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने 30 मई को बड़वाह के एसडीएम कोर्ट का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा । इस दौरान उन्होंने एसडीएम कोर्ट में चल रहे प्रकरणों की जानकारी ली तथा निर्देशित किया कि आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण में किया जाए। उन्होंने एसडीएम कोर्ट एवं कार्यालय में अभिलेखों का उचित रखरखाव और संधारण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बड़वाह एसडीएम श्री सत्यनारायण दर्राे भी उपस्थित थे।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist