जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्य नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किये

खरगोन

जिला शिक्षा अधिकारी श्री एसके कानुडे ने बीआरसी, बीएसी एवं संकुल प्राचार्यों को कार्यों में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है कि क्यों न इनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए। जिला शिक्षा अकिधारी श्री एसके कानुडे ने कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर कहा है कि इनके द्वारा छात्रवृत्ति के डुप्लीकेट खाते अपडेट नहीं किये गये तथा स्वीकृति भी लंबित है। सी.एम. हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतें बंद नहीं कराई गई, जिनके प्रतिवेदन अभी तक अप्राप्त है। समग्र छात्रवृत्ति/एमपी टॉस छात्रवृत्ति, प्रोफाइल अपडेशन, स्वीकृति नहीं की गई। नर्सरी से 12वीं तक बच्चों को क्लास प्रमोशन व मेपिंग नहीं की गई तथा 8वीं उत्तीर्ण को तत्काल 9वीं में एवं 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को 11वीं में विषय पूछकर पोर्टल पर क्लास प्रमोशन नहीं किया गया है। इसके लिए संचालक द्वारा 2 दिन का समय दिया गया था।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अब तक इनके द्वारा कक्षा 9वीं-12वीं तक साइकिल/ फटीबी की 100 प्रतिशत इंट्री विमर्श पोर्टल पर नहीं की गई। अनुपयोगी शाला भवनों को तोड़ने की सूची नहीं दी गई तथा ग्राम पंचायत से नहीं तोड़े गये। ईको क्लब अन्तर्गत शालाओं का रजिस्ट्रेशन 100 प्रतिशत नहीं किया गया। शाला से बाहर बच्चों को तत्काल सूची बनाकर प्रवेश न दिया हो, तो तत्काल प्रवेश दिलाया जाए। यू-डाइस पोर्टल पर भवन चिन्हित कर हाईस्कूल जो मिडिल स्कूल में लग रही है, मिडिल स्कूल के भवन को हाईस्कूल का मानें एवं टॉयलेट की एंट्री भी दर्ज करें। इन सभी कार्यों को 02 दिन में करना सुनिश्चित करें अन्यथा संबंधितों का वेतन माह मई, 2025 का रोका जाएगा एवं कार्यवाही की जाएगी। इन सभी कार्यों का प्रमाण पत्र एवं अब तक जमा न करने का स्पष्टीकरण चाहा गया है।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist