बड़वाह मध्य प्रदेश किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत ने बड़वाह में पत्रकारों को बताया कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने वर्चुअल रूप से प्रदेश बैठक में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को आगामी कार्य योजना से अवगत कराया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्यप्रदेश के द्वारा प्रदेश के प्रत्येक गांव में किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए। मध्य प्रदेश किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत ने पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस कमलनाथ के 15 महीने के कार्यकाल में किए गए वादों को लेकर आड़े हाथों लिया। किसानों की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा कहा किसान मोर्चा समस्त जिले एवम् मंडल के पदाधिकारी अपने अपने जिले एवम् मंडल के प्रत्येक गांव मे जाकर किसान चौपाल का आयोजन करेंगे। इन चौपालों के माध्यम से भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के
नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं प्रदेश के किसान हितैषी का आ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार के द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न किसान हितैषी योजनाएं जैसे किसान सम्मान निधि, किसान कल्याण निधि, फसल बीमा योजना, अनुदान द्वारा ट्रांसफार्मर योजना, खंडव संबल योजना, ट्रैक्टर योजना, ब्याज ऋण माफी योजना समाज ग्रीष्मकालीन उड़द एवं मूंग के उपार्जन सहित जनता के कांग्रेस जीवन के आधार की मूलभूत योजनाओं जैसे शौचालय स्वागत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं की जानकारी देने के लिए किसान मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के द्वारा उपस्थि निर्देशित किया गया है।
प्रदेश के अन्नदाता के अथक परिश्रम और भारतीय पद पर जनता पार्टी के नेतृत्व वाली शिवराज सरकार के दृढ़ निज नि संकल्प का परिणाम है कि मध्यप्रदेश निरंतर कृषि के क्षेत्र में पश्चात नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपुत किसान मोर्चा अध्यक्ष महेश गुर्जर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कागा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।