खरगोन 28 अगस्त 2025। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डलेश्वर अंतर्गत संचालित लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के लिए चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल का 01 पद, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के 02 पद एवं असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल के 03 पद पर एक वर्ष के लिए संविदा आधार पर नियुक्ति के लिए 25 सितम्बर 2025 तक आवेदन पत्र मांगे गए है।
प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि सभी पदों के लिए एलएलबी की उपाधि आवश्यक है। साथ ही चीफ के लिए 10 वर्ष, डिप्टी के लिए 07 वर्ष एवं असिस्टेंट के लिए शून्य से 03 वर्ष का वकालत का अनुभव होना भी अनिवार्य है। लीगल एड डिफेंस कांउसिल अभियुक्त की ओर से बचाव पक्ष के वकील के तौर पर कार्य करेंगे। यह विज्ञप्ति एवं आवेदन जिला न्यायालय मण्डलेश्वर की वेबसाईट से डाउनलोड की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मण्डलेश्वर के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।



