बड़वाह। आसपास के क्षेत्र के पांच संस्थाओं के लगभग 235 कलाकारों ने हजारों दर्शकों की उपस्थिति में बहुत ही शानदार नृत्य, एक्ट, नाटिका प्रस्तुत किये। प्रेमप्रकाश हायर सेकेंडरी स्कूल, बागौद, शासकीय महाविद्यालय, बड़वाह, ॐ मां नर्मदा मूक बधिर विद्यालय, स्वामी दयानंद सरस्वती विद्यालय, पड़ाली, नूतन उ मा वि. के कलाकारों ने कुल 19 प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता, समिति अध्यक्ष रजनी दिलीप भंडारी, अनिल राय, विजय महाजन, विजय सोनी, पवन जी सिंघल, संध्या जायसवाल, गौरव चौहान, सौरभ गर्ग आदि समिति पदाधिकारियों ने कलाकारों को स्मृति चिन्ह के रूप में शिल्ड तथा पुरस्कार राशि वितरित की



