मंत्री श्री विजयवर्गीय की अनुशंसा पर मृतक कांवड़ यात्री की माता जी को मिली 4 लाख रूपये की सहायता राशि

इन्दौर : सोमवार, अगस्त 25, 2025,

पिछले दिनों कांवड़ यात्रा के दौरान एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक आदर्शनाथ राठौर की माता श्रीमती मोनिका राठौर पति श्री संजयनाथ राठौर को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिस पर मंत्री श्री विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री जी का आभार माना है।

                 विधानसभा-1 में नगीन नगर के रहने वाले आदर्शनाथ राठौर महू के गांव सिमरोल से सावन माह में कांवड़ लेकर इंदौर आ रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनको टक्कर मार दी थी। सड़क हादसे में आदर्शनाथ राठौर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी और उनके साथ कांवड़ यात्रा में चल रहे उनके 6 साथी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

आदर्शनाथ राठौर, राठौर दंपत्ति के एकमात्र पुत्र और अकेले कमाने वाले थे। मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने परिवार की आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहयोग प्रदान करने के लिए पत्र लिखा था।  मंत्री जी की अनुशंसा पर यह राशि स्वीकृत हुई है।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist