मान्यता के लिए निजी विद्यालय 07 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन

राज्य शिक्षा केन्द्र ने जारी की गाईड लाईन

     खरगोन राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा सत्र 2025-26 के लिए जिले में संचालित कक्षा नर्सरी अथवा कक्षा 1 से कक्षा 8 वीं तक के निजी विद्यालय शिक्षा का अधिकार अधिनियम अन्तर्गत नवीन मान्यता एवं मान्यता नवीनीकरण के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुए 7 फरवरी 2025 नियत की गई है। इसके उपरांत 14 फरवरी 2025 तक विषेष बिलंब शुल्क भुगतान कर आवेदन किया जा सकेगा शेष निर्देश यथावत रहेगे।

      जिला शिक्षा अधिकारी श्री एसके कानूडे ने बताया कि राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल ने मान्यता आवेदन की प्रक्रिया को सरलीकृत एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आरटीई एम पी मोबाईल ऐप तैयार किया है जिसके माध्यम से अशासकीय स्कूल स्वयं अपने मोबाईल के द्वारा आवश्यक जानकारी दर्ज कर जरूरी फोटोग्राफ तथा दस्तावेज जीईओ टैग के माध्यम से अपलोड करते हुये मान्यता के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकेंगे।

      जिन विद्यालयों की मान्यता अवधि मार्च 2025 में पूर्ण हो रही है ऐसे विद्यालय समय सीमा में मान्यता नवीनीकरण हेतु आवेदन करेंगे, साथ ही यदि कोई विद्यालय कक्षा में वृद्धि करना चाहता है तो वह भी नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकता है। मान्यता नवीनीकरण के लिए जो अशासकीय विद्यालय समयावधि में आवेदन नहीं करते हैं तो वह आगामी सत्र में विद्यालय संचालन के लिए पात्र नहीं होगे।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist