
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की आगामी त्रिकोणीय सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें मध्य प्रदेश की युवा लेफ्ट आर्म स्पिनर शुचि उपाध्याय को भी मौका मिला है। भारत, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच 27 अप्रैल से शुरू होने वाली इस पांच मैचों की सीरीज में शुचि अपनी स्पिन का जादू दिखाने को तैयार हैं। घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में जगह बनाने वाली शुचि अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए मैदान में उतरेंगी।

CM मोहन यादव ने दी बधाई
मंडला जिले की शुचि उपाध्याय के भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुशी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मंडला जिले की बेटी शुचि उपाध्याय को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयनित होने पर हृदय से बधाई।यह हम सबके लिए आनंद का विषय है कि आप श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध होने वाली त्रिकोणीय सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा रहेंगी। आप अपने उत्कृष्ट खेल के माध्यम से प्रदेश व देश का नाम रोशन करें, शुभकामनाएं।








