शाहपुर
नगर परिषद शाहपुर क्षेत्र में 1 अप्रैल 2025 से सिंगल यूज प्लास्टिक पूर्ण रुप से बंद है। जिसका असर नगर मे पूर्ण रुप से दिखाई दे रहा है। सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा नगर मे आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजनो मे सिंगल यूज प्लास्टिक से निर्मित वस्तूओ के स्थान पर अन्य सामग्री का उपयोग करने हेतु नगरवासीयो से अपील कर सख्ती से पालन करने का निवेदन किया गया। जिसका पालन नगर मे महावीर जयंती एवं हनुमान जयंती के धार्मिक आयोजन, भोजन आदि कार्यक्रमो मे सख्ती से किया जा रहा है। भोजन भंडारो मे सिंगल यूज प्लास्टिक के पत्तल ग्लास के स्थान पर केले के पत्ते, स्टील की प्लेटे, कटोरियां, ग्लास आदि का उपयोग किया गया, नगरवासीयों द्वारा आयोजनो मे सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को हटाकर पर्यावरण प्रदूषण बचाने सन्देश किया जा रहा है।
नगर में श्री महावीर जयंती के अवसर पर जैन समुदाय द्वारा आयोजित भोजन कार्यक्रम एवं नगर के वार्ड क्रं. 05 अमरावती नदी घाट स्थित श्री हनुमान मंदीर, वार्ड क्रं. 11 मानुसगाव हनुमान मंदीर, वार्ड क्रं. 12 पंचमुखी हनुमान मंदीर, वार्ड क्रं. 14 श्री गोकुल साईं कॉलोनी स्थित हनुमान मंदीर एवं नगर के समस्त हनुमान मंदीरो मे आयोजित भंडारे, भोजन कार्यक्रम सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त रहे।
अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्र तिवारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिलीप चौहान द्वारा नगरवासीयों से भविष्य मे आयोजित होने वाले धार्मिक, सामाजिक एवं वैवाहिक आयोजन सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त कराने हेतु एवं सिंगल यूज प्लास्टिक की थैलीयों के स्थान पर कपडे, कागज से निर्मित थैलीयों/झोलो का उपयोग करने हेतु अपील की गई तथा महावीर जयंती एवं हनुमान जयंती के आयोजन मे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नही करने हेतु आयोजको एवं नगरवासीयों को आभार माना !



