नगर पालिका को मिला प्रदेश में “फास्टेस्ट मूवर सिटी अवार्ड”

बड़वाह स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आज भोपाल स्थित रविंद्र नाट्यगृह में आयोजित भव्य स्वच्छता सम्मान समारोह में नगर पालिका परिषद बड़वाह को प्रदेश स्तर पर “फास्टेस्ट मूवर सिटी अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत स्वच्छता, जनभागीदारी और नवाचार के क्षेत्र में बड़वाह नगर द्वारा की गई उल्लेखनीय प्रगति के लिए प्रदान किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर नगर पालिका परिषद बड़वाह के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कुलदीप किंशुक और नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता ने मंच पर पुरस्कार ग्रहण किया। इस दौरान नगर पालिका के पार्षदगण — श्री रूपसिंह रावत, श्री विजय महाजन, श्री विजय सोनी, श्री कृष्णपाल सिंह तोमर, श्री अनिल कानूनगो, श्री बद्री पटेल , श्री मुरली जयसवाल, स्वास्थ्य अधिकारी श्री प्रकाश चिते, एवं एस ०बी ०एम कंसल्टेंट श्री निखिल वर्मा भी उपस्थित रहे। सम्मान प्राप्त किया सभी ने मिलकर इस सफलता का श्रेय नगर की जनता, सफाई मित्रों और पूरे नगर पालिका परिवार को दिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि —यह सम्मान बड़वाह नगर की मेहनती टीम और नागरिकों की जागरूकता का परिणाम है। यह उपलब्धि हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देती है। हमारा लक्ष्य आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में बड़वाह को प्रदेश के शीर्ष स्वच्छ शहरों में शामिल करना है।कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रभारी मंत्री तथा वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंच पर प्रदेश के विभिन्न नगरों को भी स्वच्छता पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। बड़वाह नगर पालिका की यह उपलब्धि नगरवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। नगर के नागरिकों ने इस सम्मान पर खुशी व्यक्त करते हुए नगर पालिका टीम को बधाई दी और स्वच्छता अभियान में निरंतर सहयोग का संकल्प दोहराया।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist