नगर पालिका परिसर में मुमुक्षु ललित भंसाली का भव्य बहुमान समारोह सम्पन्न

बड़वाह 30 अप्रैल अक्षय तृतीया के दिन थांदला में परमपूज्य प्रवर्तक श्री जिनेन्द्र मुनि जी महाराज के मुखारविंद से जैन भागवती दीक्षा ग्रहण करने जा रहे मुमुक्षु श्री ललित जी भंसाली का आज बड़वाह नगर में श्री वर्धमान श्वेतांबर जैन श्री संघ एवं मुमुक्षु ललित जी के ससुराल पक्ष बाबूलाल महाजन परिवार की ओर से भव्य बहुमान समारोह स्थानीय नगर पालिका परिसर में किया गया।
इसके पूर्व मुमुक्षु ललित जी के ससुराल पक्ष बाबूलाल जी महाजन के निवास से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भव्य रथ में सवार मुमुक्षु भाई श्री ललित जी भंसाली के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमति संध्या जी एवं उनके सुपुत्र प्रांजल विराजमान थे तो दूसरे रथ में वीर माता श्रीमति ताराबाई भंसाली एवं शोभाजी महाजन विराजित थे।
जय गुरु उमेश, एवं विरक्त बंधु की जयजयकार के नारो से पूरा शहर गुंजायमान हो रहा था। शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए शोभायात्रा नगर पालिका परिसर पहुंची।
शोभायात्रा का स्वागत करने वालो अनिल राय मित्र मंडल, श्री राकेश गुप्ता मित्र मंडल,अनु मित्र मंडल, श्री विमल नाथ मंदिर समिति के साथ अनेक सामाजिक संगठनों का नाम शामिल है।
नगर पालिका परिसर में हुआ भव्य बहुमान समारोह

शोभायात्रा के नगर पालिका परिसर में पहुंचने के बाद भव्य बहुमान समारोह का शुभारंभ हुआ। गुरू उमेशष्टक से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंच पर जहां विरक्त बंधु ललित भंसाली जी अपनी धर्म संगिनी संध्या जी के साथ विराजमान थे वहीं दूसरी ओर दोनों परिवारों के सदस्यों के साथ अखिल भारतीय जैन कांफ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश डाकोलिया,श्री संघ महामंत्री दिलीप भंडारी, नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता एवं सीएमओ कुलदीप किन्शुक मौजूद थे।
सांसारिक मोहमाया को छोड़कर दीक्षा ग्रहण करने जा रहे श्री ललित जी भंसाली का नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता,श्री संघ महामंत्री दिलीप भंडारी, कांफ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश डाकोलिया,बागोद श्री संघ अध्यक्ष अशोक जैन, नर्मदा वैली के डायरेक्टर सुनील जैन के साथ ही वीर पत्नी संध्या जी ने गुणांनुवाद कर शुभकामनाएं प्रदान की।
श्री संघ द्वारा प्रदत्त सम्मान पत्र का वाचन ललित पामेचा ने किया। वही श्री संघ एवं मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने किया। बहुमान करने वाली अन्य संस्थाओं में नगर पालिका परिषद बड़वाह, स्थानक वासी जैन कांफ्रेंस, महिला मंडल,बहु मंडल,चन्दना श्राविका मंडल,भक्ति मंडल,वर्धमान संस्था,राजेंद्र महिला परिषद,नर्मदावेली परिवार, अणु गीत मंडल, बागोद श्री संघ का नाम शामिल है।
कार्यक्रम के अंत में महाजन परिवार द्वारा अपने दामाद मुमुक्षु श्री ललित भंसाली का भव्य स्वागत किया गया। अभिनंदन पत्र का वाचन संजय महाजन ने किया ओर उसके बाद पूरे महाजन परिवार ने मुमुक्षु का स्वागत कर उनके उज्ज्वल संयम जीवन की कामना की।
बहुमान के प्रत्युत्तर में मुमुक्षु ललित भंसाली जी ने कहा कि यह बहुमान मेरा नहीं संयम जीवन का है जिस पर मैं आरूढ़ हो रहा हूं। उन्होंने अपने माता पिता,सास ससुर,भाईयों,बहनों के साथ अपनी पत्नी का भी आभार माना जिन्होंने उन्हें दीक्षा की आज्ञा प्रदान की। उन्होंने कहा कि मैने तो संयम लेने की जिद्द की थी त्याग तो संध्या जी का हे जिन्होंने अपना सर्वस्व त्याग मुझे आज्ञा प्रदान की।
उन्होंने सभी से 30 अप्रैल को दीक्षा में पधारकर आशीर्वाद प्रदान करने की अपील की। आभार प्रांजल भंसाली ने किया वही कार्यक्रम का संचालन नवरत्न मल जैन ने किया।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist