बड़वाह गर्मी के मौसम की समाप्ति और बारिश के आगमन के साथ ही उमस आदि प्राकृतिक कारणों से लोगों में अनेक प्रकार की बीमारियों देखने में आती है इसी को ध्यान में रखते हुए बड़वाह नगर पालिका ने सभी वार्डो में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाने का निश्चय किया गया। इस जनहितकारी प्रयास को पूरा करने में हमे सहयोग मिला बड़वाड़ के साईं हासिपटल संचालक अजय मालवीय अपने सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य उपकरणों को निःशुल्क रूप से इस स्वास्थ्य परीक्षण हेतु प्रदान करने का प्रशंसनीय स्वीकृति प्रदान की। अब नगर पालिका एवं साईं हॉस्पिटल के सयुक्त तत्वावधान में विभिन्न वार्डो में दिनांक 6जून से 19 जून तक यह निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा । शिविर की जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने दी।
इस शिविर के माध्यम से वार्ड वासियों की ब्लड प्रेशर शुगर ई सी जी गायनिक जांच के साथ अन्य जांचे भी निशुल्क की जाएगी इसके साथ ही निशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएगी । इस स्वास्थ्य शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कीर्ति मंडलोई,हड्डी रोग विशेषज्ञ अधीर जैन,सर्जन रोहित मंडलोई के साथ हृदय रोड विशेषज्ञ डॉक्टर कमल मालवीय अपनी सेवाएं देगे । स्वास्थ्य शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे से लगाया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर को लेकर आज बड़वाह नगर पालिका में नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता सीएमओ कुलदीप किन्शूक के साथ वार्ड पार्षदों के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की उपस्थिति में बैठक का रखी गई है।साईं हॉस्पिटल के संचालक श्री अजय मालवीय ने भी लोगो से अपील की वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ जरूर उठाएं।



