नहर में मिले शव की हुई शिनाख्त

बड़वाह ब्लाक के ग्राम बफलगांव के समीप नहर में बीती रात एक अज्ञात युवक का तैरते हुए शव दिखने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देर रात शव को बाहर निकलाकर बड़वाह सिविल अस्पताल मे पीएम के लिए मर्चयुरी रूम मे रखवाया।

मौके पर पहुंचे एएसआई कपिल अहिरवार ने बताया कि मृतक के जेब मे मिले मोबाइल नम्बर से मृतक के शव की शिनाख्त
बड़े भाई अर्जुन मीणा सहित परिजनों द्वारा अस्पताल पहुंचकर
27 वर्षीय राहुल मीणा निवासी पीथमपुर के रूप मे की गई।
मृतक के दोस्त अखिलेश राजपूत ने बताया कि राहुल रोज की तरह सोमवार सुबह पीथमपुर फैक्ट्री मे काम करने गया था। लेकिन शाम तक वापस घर नही लौटा। जिसकी काफी तलाश की गई। मंगलवार को पीथमपुर थाने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई गई।
बुधवार सुबह बड़वाह पुलिस का नहर मे एक शव मिलने का फोन आया। जिस पर बड़वाह आकर देखने पर शव राहुल का निकला।
बड़वाह सिविल अस्पताल मे मृतक के शव का पीएम कर शव परिजनों को सोपा गया है।

मामले मे पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचन में जुटी

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist