खरगोन तापमान में आई गिरावट और ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने खरगोन जिले में संचालित एमपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड एवं अन्य बोर्ड की सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त शालाओं में नर्सरी से 08 वीं तक की कक्षाओं का संचालन प्रातः 9ः30 बजे से पहले नहीं किये जाने का आदेश दिया है। यह आदेश 20 जनवरी 2025 तक के लिए लागू रहेगी। इस अवधि में आयोजित समस्त परीक्षायें पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही सम्पन्न कराई जायेगी।



