NASO ओलिंपियाड परीक्षा में चमके निर्मल विद्यापीठ के सितारे : 3 विद्यार्थी गोल्ड मेडल से सम्मानित

बड़वाह अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जा रहा है की शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर नगर की एकमात्र सर्वश्रेष्ठ संस्था निर्मल विद्यापीठ कि विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित NASO ( NATIONAL ASTRONOMY AND SPACE OLYMPIAD) परीक्षा में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है

यह परीक्षा जनवरी के महीने में आयोजित की गई थी जिसमें जिसमें देश भर के कई छात्र सम्मिलित हुए थे

जिनके परीक्षा परिणामों में निर्मल विद्यापीठ संस्था बड़वाह की कक्षा 2 की विद्यार्थी अनिका गुप्ता, कक्षा 3 के विद्यार्थी राज मीणा , एवं कक्षा 9 की छात्रा दृष्टि कोठिया को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है

राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के प्राचार्य श्री आशीष जी झा , विद्यालय के ही HM श्रीमती वैशाली माले ,उपप्राचार्य श्रीमती सिम्मी शेख एवं समस्त शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को बधाई दी गई एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
संपूर्ण जानकारी देते हुए विद्यालय के मीडिया प्रभारी जसविंदर सिंह भाटिया बताया विद्यालय सदैव विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं और ओलंपियाड को आयोजित करता रहता है ताकि हर विद्यार्थी भविष्य में आने वाली सभी प्रकार की परीक्षाओं के लिए विशेष रूप से तैयार रहे। विद्यालय के इस शानदार प्रदर्शन पर डायरेक्टर श्री प्रतीक जैन ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करी।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist