नवनियुक्त विधायक बिरला का निकला आभार जुलूस

बड़वाह विधान सभा के नव नियुक्त भाजपा के विधायक सचिन बिरला सोमवार को दोपहर में भाजपा कार्यालय से आभार जुलूस निकला।


विधायक बिरला ने खुली जीप में सवार होकर नगर के महेश्वर रोड,जय स्तंभ, मुख्य चौराहा, एमजी रोड,झंडा चोक,नागेश्वर रोड,सहित अन्य जगहों पर
पर पहुंचकर नगर वासियों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान विधायक श्री बिरला का मार्गो पर नगर की जनता ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ विधान सभा प्रभारी लादूराम साहू नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री महिम ठाकुर,राजेश जायसवाल गणेश पटेल सुरेंद्र पंड्या सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद थे।
इस दौरान विधायक बिरला ने कहा कि जनता ने भाजपा पर विश्वास जता कर विधानसभा चुनाव में भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया है। सही मायने में यह जनता की जीत है जिसके सूत्रधार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ भाजपा सन्गठन ओर कार्यकर्ता है।
भाजपा की जीत जनता की जीत है

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist