बड़वाह नगर पालिका की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णयों पर मुहर लगी है। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता एवं परिषद द्वारा नागेश्वर मंदिर के समीप पं. दीनदयाल उद्यान में भगवान श्री परशुरामजी की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पास किया गया। जिसको लेकर सर्व ब्राह्मण महासभा ने नपा के इस निर्णय पर हर्ष व्यक्त किया।
नपा अध्यक्ष गुप्ता व परिषद के इस निर्णय पर बुधवार को सर्व ब्राह्मण समाज के सभी पदाधिकारियों ने अध्यक्ष सुरेंद्र पंड्या के साथ नपा पहुंचकर अध्यक्ष गुप्ता, पार्षद विष्णु वर्मा,
रजनी भंडारी, सुनील चौधरी, पार्षद प्रतिनिधि विजय महाजन, बद्री पटेल, मुरली जायसवाल का पुष्पहार से अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया। समाज अध्यक्ष पंड्या ने कहा कि जिस समय गुप्ता परिषद के अध्यक्ष बनने वाले थे, उस समय मैंने उनसे निवेदन किया था। उस निवेदन को ध्यान में रखकर ये प्रस्ताव पास किया गया। इस अवसर पर दिलीप शर्मा, विजय व्यास, दुर्गाशंकर शर्मा, राजा शर्मा, नवीन शर्मा, ब्रजेंद्र जोशी, कमल व्यास, मनीष शर्मा, मोहित शर्मा, हर्षिल व्यास सहित आदि समाजजन मौजूद रहे।