पौध रोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

बड़वाह विकासखंड के ग्राम बामनपुरी के निखिल विद्या विहार हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण किया । प्राचार्य  महेश बिरला और संचालक जयनलाल पटेल  ने बताया की पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती है जो हमारे जीवन के लिए सबसे अहम है। हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर वातावरण को हरा भरा बनाना चाहिए। विद्यार्थियों को जन्मदिन, परिवार में विवाह उत्सव अन्य आयोजनों पर पेड़ पौधे लगाने चाहिए। पेड़ों को उखाड़ो मत पौधो को केवल निहारो। पटेल ने कहा कि धरती के अंदर अनेकों चीजों का भंडारण है। प्रकृति से हम काफी सीख ले सकते हैं। इस अवसर पर बच्चों को प्रोत्साहित किया और वृक्षारोपण भी किया। विद्यार्थियों को पर्यावरण स्वच्छ रखने और वृक्षों का ध्यान रखने की शपथ शिक्षिका शिवकन्या और मीनाक्षी पाटीदार ने दिलाई। अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।साथ ही शिक्षा के साथ साथ सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। पौधे हमारे जीवन की अमूल्य निधि है। वे पर्यावरण संरक्षण में सहायक है। कार्यक्रम का संचाल पंकज देवराय ने किया ।आभार  सूरज धाड़से ने माना कार्यक्रम मे समस्त स्कुल स्टाप और विद्यार्थी उपस्थित थे

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist