शमशान घाट पर मिला नवजात का शव।


बडवाह। ग्राम नावघाटखेड़ी के मुक्तिधाम पर शुक्रवार दोपहर एक नवजात बालक का शव मिला। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची। जहाँ नवजात के शव को पीएम के लिए शासकीय अस्पताल लाया गया। मामले की जांच कर रहे एसआई पदमसिंह मौर्य ने बताया कि नवजात का शव संभवतः कल रात या शुक्रवार सुबह किसी के द्वारा रखा गया हैं। शव नर्मदा नदी के पास मिला हैं। शव के शरीर पर निडिल भी लगा हुआ है। माना जा रहा है कि उसकी डिलेवरी एक या दो दिन पहले ही हुई होगी। आशंका जताई जा रही है कि नवजात की डिलिवरी किसी निजी अस्पताल में ही हुई हैं। यह कृत्य किसके द्वारा किया गया इसकी जांच की जा रही हैं।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist