शीतलहर के कारण विद्यालयों के समय में परिवर्तन

       खरगोन 08 अक्टूबर 2025। जिले में शीतलहर के व्यापक प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए आदेश जारी किए गए है।

       जिला शिक्षा अधिकारी एसके कानुड़े द्वारा बताया कि प्रातः कालीन पारी में चलने वाले सभी विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय प्रवेश का समय प्रातः 8ः30 बजे के बाद निर्धारित किया गया है। यह आदेश 30 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगा। इसके अतिरिक्त समस्त परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम एवं विभाग द्वारा संशोधित कार्यक्रम के अनुसार यथावत संचालित की जाएगी।

sanjay upadhyay

Sanjay Upadhyay

Journalist