अंकसूची आने पर दी जाएगी टीसी की मूल प्रति
खरगोन जिला शिक्षा अधिकारी एसके कानुड़े ने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों व संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया है कि टीसी एवं मूल अंकसूची के अभाव में विद्यार्थियों को प्रवेश से वंचित न किया जाए। विद्यार्थियों को अस्थाई प्रवेश दिया जाए। बोर्ड से अंकसूची आने पर विद्यार्थियों को संस्था द्वारा टीसी प्रदान कर दी जाएगी।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री कानुडे ने बताया कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं बार्ड परीक्षा का रिजल्ट आ चुका है। मूल अंकसूची अभी प्राप्त नहीं हुई है। यदि किसी छात्र छात्रा को किसी अन्य शासकीय या अशासकीय स्कूलों में प्रवेश लेना हैं तो वे ले सकते हैं। संस्था प्रमुखों द्वारा छात्र-छात्राओं को शालाओं में अस्थायी प्रवेश दिया जाएं। छात्र-छात्राओं को अंकसूची आने पर टीसी की मूल प्रति दी जाएगी। अतः संस्था प्रमुख इस बात का ध्यान रखें कि शाला में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं को किसी तरह की परेशानी न हो।



